1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आर्सेनल क्लब छोड़ सकते हैं फुटबॉलर आउबामयांग - थिएरी हेनरी

आर्सेनल क्लब छोड़ सकते हैं फुटबॉलर आउबामयांग - थिएरी हेनरी

 Reported By: IANS
 Published : May 07, 2020 09:29 pm IST,  Updated : May 07, 2020 09:29 pm IST

आर्सेनल के दिग्गज थिएरी हेनरी का मानना है कि स्टार फारवर्ड पियरे-एमरिक आउबामयांग क्लब छोड़ सकते हैं। 

Pierre-Emerick Aubameyang- India TV Hindi
Pierre-Emerick Aubameyang Image Source : GETTY

लंदन| इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) आर्सेनल के दिग्गज थिएरी हेनरी का मानना है कि स्टार फारवर्ड पियरे-एमरिक आउबामयांग क्लब छोड़ सकते हैं। डेली मेल के अनुसार, हेनरी ने स्काई स्पोटर्स से कहा, "मैं उन्हें छोड़ना नहीं चाहता, लेकिन दूसरी तरफ आपको यह समझना होगा कि उनकी अपनी भी जिंदगी हैं और उन्हें किसी और चीज की जरूरत है। कौन जानता है? मुझे उम्मीद है कि वह रुकेंगे।"

हेनरी ने 2007 में बार्सिलोना जाने के लिए आर्सेनल को छोड़ दिया था। फ्रांसीसी खिलाड़ी ने कहा कि जब वह खुद आर्सेनल क्लब छोड़ने के लिए आउबामयांग को सलाह दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, "हर कोई वही करेंगे, जोकि वह करना चाहते हैं। मैं किसी को कैसे कह सकता हूं कि आप वहां बने रहें या क्लब छोड़ दें। ऐसी चीजें होती रहती है। लेकिन एक आर्सेनल फैन के रूप में चाहता हूं कि आप वहां बने रहें। लेकिन एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में वह अपने परिवार की भी स्थिति देखेंगे और देखेंगे कि उनके लिए क्या अच्छा है।"

ये भी पढ़ें : अर्जेंटीना के कारडेटी ने मेसी और रोनाल्डिन्हो में इस खिलाड़ी को बताया सर्वश्रेष्ठ

आउबामयांग 2017-18 सीजन में जनवरी में आर्सेनल से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने क्लब के लिए 97 मैचों में 61 गोल किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल