1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2019: रोमांचक मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने यू-मुम्बा को दी मात

PKL 2019: रोमांचक मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने यू-मुम्बा को दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Sep 12, 2019 08:57 am IST,  Updated : Sep 12, 2019 08:57 am IST

बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में बुधवार को यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यू-मुम्बा को 29-26 से हरा दिया।

PKL 2019: रोमांचक मुकाबले...- India TV Hindi
PKL 2019: रोमांचक मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने यू-मुम्बा को दी मात Image Source : PKL 2019

कोलकाता| बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में बुधवार को यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यू-मुम्बा को 29-26 से हरा दिया। इस जीत के बाद बंगाल की टीम 53 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

बंगाल की 15 मैच में यह आठवी जीत है। मुम्बा 43 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। बंगाल वॉरियर्स की तरफ से सुकेश हेगड़े ने सबसे ज्यादा आठ अंक हासिल किए। वहीं डिफेन्स में मोहम्मद नबीबक्श और रिंकू नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। यू मुम्बा के अर्जुन देशवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15 अंक हासिल किये, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

पहले हाफ के बाद बंगाल वॉरियर्स की टीम के पास तीन अंकों की बढ़त थी और उसका स्कोर 16-13 था। मैच के दूसरे हाफ में भी मेजबान बंगाल वॉरियर्स ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 29-26 से मैच जीत लिया।

बंगाल के लिए सुकेश हेगडे ने आठ और मनिंदर सिंह ने सात अंक लिए। मुम्बा की तरफ से अर्जुन देशवाल ने सुपर-10 लगाते हुए 15 अंक बटोरे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल