1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2019: विकास खंडोला के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को दी पटखनी

PKL 2019: विकास खंडोला के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को दी पटखनी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 07, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 11:20 pm IST

हरियाणा स्टीलर्स ने बुधवार को पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में पटना पाइरेट्स को एकतरफा मुकाबले में 35-26 से हरा दिया।

PKL 2019: विकास खंडोला के दम...- India TV Hindi
PKL 2019: विकास खंडोला के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को दी पटखनी Image Source : PROKABADDI.COM

पटना| हरियाणा स्टीलर्स ने बुधवार को पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में पटना पाइरेट्स को एकतरफा मुकाबले में 35-26 से हरा दिया।

हरियाणा की इस जीत के हीरो रेडर विकास खंडोला रहे, जिन्होंने 10 अंक लिए। साथ ही हरियाणा के डिफेंस ने भी अच्छा काम किया और पटना के कप्तान और स्टार रेडर प्रदीप नरवाल को सफल नहीं होने दिया। 

हरियाणा ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और पहले 10 मिनट में ही आठ अंकों की बढ़त ले ली। धर्मराज चेरालाथन और विकास काले ने यह सुनिश्चित किया कि पाइरेटस के रेडर आसानी से अंक नहीं जुटा पाएं।

स्टीलर्स की कोशिश थी कि वह विपक्षी टीम के कप्तान प्रदीप नरवाल को बेअसर करे और उसकी यह रणनीति सफल भी रही। पहला हाफ पूरी तरह से एकतरफा रहा और स्टीलर्स ने पहले हाफ का अंत 17-9 के स्कोर के साथ किया। 

दूसरे हाफ की शुरुआत में विकास की रेड ने पटना को ऑल आउट कर दिया। पटना इस मैच में दूसरी बार ऑल आउट हुई थी। इसी के साथ विकास ने पीकेएल में अपने 250 अंक भी पूरे कर लिए।

दूसरे हाफ में लगभग आधा समय निकल चुका था और स्टीलर्स 10 अंकों से आगे थी। प्रदीप को अंकों से दूर रखते हुए हरियाणा ने अपनी बढ़त को अंत तक कायम रखा और एक आसान जीत हासिल की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल