1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी के बीच अभ्यास पर वापस लौटें इन फुटबॉल क्लबों के खिलाड़ी

कोरोना महामारी के बीच अभ्यास पर वापस लौटें इन फुटबॉल क्लबों के खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 27, 2020 09:10 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 10:05 pm IST

वेस्ट हैम, ब्राइटन और आर्सनल जैसे प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लबों के खिलाड़ी खेल की बहाली की ओर कदम बढाते हुए अभ्यास के लिये मैदानों पर लौट आये हैं।

Arsenal Players- India TV Hindi
Arsenal Players Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| वेस्ट हैम, ब्राइटन और आर्सनल जैसे प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लबों के खिलाड़ी खेल की बहाली की ओर कदम बढाते हुए अभ्यास के लिये मैदानों पर लौट आये हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग आठ जून से दर्शकों के बिना मैचों की बहाली की योजना बना रहा है।

इसके तहत 20 प्रीमियर लीग क्लबों के खिलाड़ी 18 मई से अभ्यास शुरू कर देंगे । ब्राइटन ने एक बयान में कहा कि क्लब टीम के नियमित खिलाड़ियों को ही अभ्यास पिचों पर आने की अनुमति दे रहा है।

ये भी पढ़ें : खिलाड़ियों पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को देखते हुए फीफा ने रखा प्रत्येक मैच 5 सब्सीट्यूशन का प्रस्ताव

वहीं वेस्ट हैम ने कहा कि टीम के जिन खिलाड़ियों के पास अभ्यास की सुविधा नहीं है, वे क्लब की पिचों पर अभ्यास कर सकते हैं लेकिन सरकार के सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करना होगा। आर्सनल ने भी कहा कि इस सप्ताह खिलाड़ी मैदान पर लौटेंगे लेकिन सारे दिशा निर्देशों के पालन के साथ अभ्यास होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल