1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीएम मोदी ने रग्बी विश्व कप जीतने पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को दी बधाई

पीएम मोदी ने रग्बी विश्व कप जीतने पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को दी बधाई

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 06:48 pm IST

दक्षिण अफ्रीका ने जापान में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल में एकतरफा मुकाबले में शनिवार को इंग्लैंड को 32-21 से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।

PM Modi - India TV Hindi
PM Modi  Image Source : PTI/AP

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रग्बी विश्व कप का खिताब जीतने पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को रविवार को बधाई दी। 

दक्षिण अफ्रीका ने जापान में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल में एकतरफा मुकाबले में शनिवार को इंग्लैंड को 32-21 से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। 

मोदी दक्षिण अफ्रीका की रग्बी टीम को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ रग्बी विश्व कप में तीसरी बार चैम्पियन बन कर रिकॉर्ड की बराबरी करने पर स्प्रींगबोक्स (दक्षिण अफ्रीका रग्बी टीम) को बधाई। ’’ 

मोदी ने टीम के प्रदर्शन को शानदार बताते हुए कहा कि यह दक्षिण अफ्रीका और वहां के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल