1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय ओलंपिक दल को आधिकारिक विदाई देंगे प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय ओलंपिक दल को आधिकारिक विदाई देंगे प्रधानमंत्री मोदी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2021 10:18 pm IST,  Updated : Jun 12, 2021 10:18 pm IST

खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय दल आधिकारिक विदाई समारोह के एक दिन बाद रवाना होगा ।

PM Modi, Olympic, contingent- India TV Hindi
PM Modi Image Source : TWITTER/ANI

ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें 10 से 15 जुलाई के बीच आधिकारिक विदाई देंगे । खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय दल आधिकारिक विदाई समारोह के एक दिन बाद रवाना होगा । 

एक सूत्र ने बताया ,‘‘प्रधानमंत्री ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिये उन्हें आधिकारिक विदाई देंगे ।इसकी तारीख अभी तय नहीं है लेकिन यह 10 से 15 जुलाई के बीच किसी दिन होगा ।’’ 

उन्होंने बताया कि यह समारोह देश में मौजूद खिलाड़ियों के लिये होगा जो इसके बाद तोक्यो रवाना होंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ यह उन खिलाड़ियों के लिये होगा जो भारत से तोक्यो जायेंगे । जो खिलाड़ी विदेश में हैं, वे सीधे वहीं से तोक्यो रवाना होंगे ।’’ 

उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के अलावा ओलंपिक के लिये जो भी तोक्यो जाना चाहता है, उसे जरूरत के मुताबिक अनुमति दी जायेगी । उन्होंने दोहराया कि कोरोना काल में मंत्रालय ने अधिकतम सहयोगी स्टाफ को भेजने के लिये अपना प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजने का फैसला किया है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल