1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पुलिस ने 7 लोगों को पनामा फुटबाल खिलाड़ी हत्या मामले में किया गिरफ्तार

पुलिस ने 7 लोगों को पनामा फुटबाल खिलाड़ी हत्या मामले में किया गिरफ्तार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 18, 2017 05:03 pm IST,  Updated : Apr 18, 2017 05:47 pm IST

स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी है, कि पुलिस ने पनामा फुटबाल टीम के मिडफील्डर एमिलकार हेनरीक्वेज की हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

football player- India TV Hindi
football player

पनामा: स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी है, कि पुलिस ने पनामा फुटबाल टीम के मिडफील्डर एमिलकार हेनरीक्वेज की हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।एक एजेंसी के मुताबिक, इन संदिग्धों में तीन किशोर भी शामिल हैं। इन सभी को कोलोन शहर के पास गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े:

पुलिस के अनुसार, शनिवार को गोलीबारी में हेनरीक्वेज के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। इसके अलावा, एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। अभियोजन पक्ष के बयानों के अनुसार, इस हत्या के पीछे कोई लक्ष्य नहीं थ और ऐसा माना जा रहा है कि यह सब लूट के इरादे से किया गया। पनामा टीम के लिए 75 मुकाबले खेलने वाले मिडफील्डर हेनरीक्वेज हाल ही में पनामा के क्लब अराबे यूनिडो से दोबारा जुड़े थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल