1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कॉमनवेल्थ गेम्स: वेटलिफ्टर्स का जलवा जारी, पूनम यादव ने जीता भारत के लिए 5वां गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स: वेटलिफ्टर्स का जलवा जारी, पूनम यादव ने जीता भारत के लिए 5वां गोल्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2018 08:07 am IST,  Updated : Apr 08, 2018 08:45 am IST

भारत इस समय अंक तालिका में चौथे नंबर पर चल रहा है।

...- India TV Hindi
 भारत की महिला भारोत्तोलक पूनम यादव ।

गोल्ड कोस्ट: भारत की महिला भारोत्तोलक पूनम यादव ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन भारत को स्वर्णिम शुरुआत दी।  पूनम में भारोत्तोलन में महिलाओं की 69 किलोवर्ग भार स्पर्धा में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। पूनम ने कुल 222 किलो का भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 100 किलो का भार उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 122 किलोग्राम का भार उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। खास बात ये है कि भारत ने अभी तक इन राष्ट्रमंडल खेलों में पांच स्वर्ण, 1 रजत और कांस्य समेत कुल सात पदक जीते हैं और सातों पदक वेटलिफ्टिंग प्रतियोगति में जीते हैं।

सबसे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन वर्ल्ड चैंपियन मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इसके बाद संजीता चानू ने महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग में देश के लिए दूसरा गोल्ड मेडल जीता। देश को तीसरा गोल्ड 77 किलोग्राम भारवर्ग में सतीश कुमार शिवलिंगम ने दिलाया। इसके बाद  भारत के आर. वेंकट राहुल ने 85 किलो वर्ग कैटिगरी में भारत को चौथा गोल्ड दिलाया। राहुल ने 85 किलो वर्ग कैटिगरी में कुल 338 (151+187) किलो वजन उठाकर यह मेडल अपने नाम किया। और अब पूनम भारत की झोली में पांचवां गोल्ड मेडल डाला है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल