1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जैक सॉक को हराकर चैलेंजर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे प्रजनेश

जैक सॉक को हराकर चैलेंजर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे प्रजनेश

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2020 03:57 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 03:57 pm IST

भारतीय खिलाड़ी ने 2017 में विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर रहे सॉक (मौजूदा रैंकिंग 253) का तीन बार सर्विस तोड़ी जबकि उन्होंने एक बार अपना सर्विस गंवायी। 

Prajnesh, quarter-final, Challenger tournament, Jack Sock, Sports, India, Tennis - India TV Hindi
Prajnesh Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय डेविस कप खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट अटलांटिक टायर चैम्पियपशिप के अंतिम-16 के रोमांचक मुकाबले में जैक सॉक को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये। चौथी वरीयता प्राप्त गुणेश्वरन ने अमेरिका के पूर्व शीर्ष 10 के खिलाड़ी को लगभग तीन घंटे तक चले मुकाबले में 6-7, 6-2, 7-6 से हराया। 

भारतीय खिलाड़ी ने 2017 में विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर रहे सॉक (मौजूदा रैंकिंग 253) का तीन बार सर्विस तोड़ी जबकि उन्होंने एक बार अपना सर्विस गंवायी। 

विश्व रैंकिंग में 146वें स्थान पर काबिज प्रजनेश को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए ब्राजील के क्वालीफायर खिलाड़ी थॉमस बेल्लुसी की चुनौती से पार पाना होगा। 

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन पहले ही टूर्नामेंट एकल और युगल वर्ग से बाहर हो गये हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल