1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रणवी ने जीता हीरो डब्ल्यूपीजीटी के दूसरे चरण का खिताब

प्रणवी ने जीता हीरो डब्ल्यूपीजीटी के दूसरे चरण का खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2021 07:07 pm IST,  Updated : Jan 22, 2021 07:07 pm IST

प्रणवी उर्स ने शुक्रवार को तीसरे और अंतिम दौर में चार अंडर 68 का शानदार कार्ड खेलकर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण का खिताब जीत लिया।

प्रणवी ने जीता हीरो...- India TV Hindi
प्रणवी ने जीता हीरो डब्ल्यूपीजीटी के दूसरे चरण का खिताब Image Source : GETTY

चेन्नई। प्रणवी उर्स ने शुक्रवार को यहां तीसरे और अंतिम दौर में चार अंडर 68 का शानदार कार्ड खेलकर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण का खिताब जीत लिया। प्रणवी का कुल स्कोर चार अंडर 212 रहा और उन्होंने हिताशी बक्शी के दूसरा प्रो खिताब जीतने के प्रयास को विफल कर दिया।

प्रणवी ने पहला प्रो खिताब फरवरी 2020 में जीता था और वह पिछले हफ्ते रिद्धिमा दिलावड़ी के बाद उप विजेता रही थीं। यह प्रणवी का दूसरा पेशेवर खिताब था। हिताशी ने एक ओवर 73 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर दो अंडर 214 रहा जिससे वह दूसरे स्थान पर रहीं। वही रिद्धिमा दिलावड़ी एक अंडर 215 के कुल स्कोर से तीसरे स्थान पर रहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल