1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग ने 2 और कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि की

प्रीमियर लीग ने 2 और कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि की

 Reported By: IANS
 Published : May 24, 2020 02:20 pm IST,  Updated : May 24, 2020 02:20 pm IST

प्रीमियर लीग क्लबों को मंगलवार से छोटे छोट समूहों में अभ्यास करने की अनुमति दे दी गई थी। कोरोनावायरस महामारी के कारण लीग 13 मार्च से ही स्थगित है।  

Premier League confirmed 2 more Corona positive cases- India TV Hindi
Premier League confirmed 2 more Corona positive cases Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने पुष्टि की है कि उसके क्लबों के दो और लोग कोरोनावायरस टेस्ट के पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रीमियर लीग ने एक बयान में कहा, " पिछले सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को करीब 996 खिलाड़ियों और क्लबों के स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट किया गया था। इनमें से दो क्लबों के दो लोगों के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं।"

प्रीमियर लीग क्लबों को मंगलवार से छोटे छोट समूहों में अभ्यास करने की अनुमति दे दी गई थी। कोरोनावायरस महामारी के कारण लीग 13 मार्च से ही स्थगित है।

इससे पहले, पहले राउंड के टेस्टिंग में 17 और 18 मई को हुए 748 टेस्टों में तीन क्लबों के छह लोग कोरोनावायरस टेस्ट के पॉजिटिव पाए गए थे।

ये भी पढ़ें - कोरोना के कहर के बीच ला लीगा को मिली हरी झंड़ी, 12 जून से शुरु हो सकते हैं मैच

ये छह लोग अब भी सात दिन के क्वारंटाइन से गुजर रहे हैं और हाल में हुए टेस्ट में शामिल नहीं थे।

लीग को जून में फिर से शुरू करने की योजना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल