1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Premier League: वोल्वस ने क्रिस्टल पैलेस को 2-0 से हराया

Premier League: वोल्वस ने क्रिस्टल पैलेस को 2-0 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Oct 31, 2020 04:22 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 04:22 pm IST

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को खेले गए इस मैच में वोल्वस की ओर से अपना पदार्पण कर रहे रियान अत नूरी ने 18वें मिनट में ही गोल करके अपनी टीम का खाता खोल दिया।

Premier League, Volvas,Crystal Palace - India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

पहले हाफ में किए गए दो गोलों की मदद से वोल्वस ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में क्रिस्टल पैलेस को 2-0 से हरा दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को खेले गए इस मैच में वोल्वस की ओर से अपना पदार्पण कर रहे रियान अत नूरी ने 18वें मिनट में ही गोल करके अपनी टीम का खाता खोल दिया। 

फ्रांस के नूरी इसके साथ ही प्रीमियर लीग पदार्पण में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

उनके अलावा पुर्तगाल के खिलाड़ी डेनियल पोडेंसे ने 27वें मिनट में गोल करके टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इस गोल में हालांकि नीटो का अभी असिस्ट रहा।

इस जीत के बाद वोल्वस की टीम सात मैचों में 13 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, हार के बाद क्रिस्टल पैलेस सात मैचों में 10 अंकों के साथ नौवें नंबर पर खिसक गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल