Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को विजयी आगाज की बधाई दी

पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को विजयी आगाज की बधाई दी

Reported by: IANS Published : Nov 29, 2018 03:52 pm IST, Updated : Nov 29, 2018 03:55 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम को हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में विजयी आगाज की बधाई दी।

पीएम मोदी- India TV Hindi
Image Source : PM MODI पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम को हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में विजयी आगाज की बधाई दी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को खेले गए अपने पहले ग्रुप मैच में भुवनेश्वर में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय हॉकी टीम की बेहतरीन शुरुआत। हमारी टीम को ओडिशा में हॉकी विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत की बधाई। आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं।"

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी अभी जी-20 सम्मेलन के लिए अर्जेंटीना में हैं। 

भारतीय टीम ने कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में सिमरनजीत सिंह (43वें, 46वें मिनट), ललित उपाध्याय (45वें मिनट), आकाशदीप सिंह (12वें मिनट) और मंदीप सिंह (10वें मिनट) की ओर किए गए गोल के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया। 

विश्व कप के अगले मैच में भारतीय टीम का सामना दो दिसंबर को कलिंगा स्टेडियम में बेल्जियम की टीम से होगा। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement