1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में देशभर के 3,700 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में देशभर के 3,700 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2018 06:18 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 06:18 pm IST

ईवेंट में दिल्ली के 359, हरियाणा के 388 और महाराष्ट्र के 344 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

खेलो इंडिया की शुरुआत...- India TV Hindi
खेलो इंडिया की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

खेलो इंडिया गेम्स को शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। इसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे और इसमें देसभर से करीब 3,700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस ईवेंट में दिल्ली के 359, हरियाणा के 388 और महाराष्ट्र के 344 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन खेलों का आयोजन 8 फरवरी तक दिल्ली के 5 स्टेडियम में किया जाएगा। इसके अलावा आयोजन में 17 साल से कम उम्र के खिलाड़ी ही हिस्सा ले पाएंगे। 

आयोजन में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, मुक्केबाजी, फुटबाल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, निशानेबाजी, तैराकी, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, कुश्ती जैसे खेल होंगे। खेलो इंडिया गेम्स में 199 स्वर्ण, 199 रजत और 275 कांस्य पदक दिए जाएंगे। 

दिल्ली के खिलाड़ी दिखाएंगे टशन: आयोजन में दिल्ली के 359 खिलाड़ी हिस्सा ले रहें हैं। इससे दिल्ली के खिलाड़ियों के पदक जीतने की संभावना काफी ज्यादा है। हालांकि दिल्ली के खिलाड़ियों को चुनौती भी मिलेगी। रेसलिंग में दिल्ली के 43 खिलाड़ी हैं, वहीं शूटिंग में 5 खिलाड़ी पदक पर निशाना लगाएंगे। बॉक्सिंग में दिल्ली के 31, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल में 24-24, एथलेटिक्स में 25, आर्चरी में 10, बैडमिंटन में 9, जिम्नास्टिक में 10, जूडो में 23, स्विमिंग में 26 और वेटलिफ्टिंग में 10 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल