1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ़िल्मी बॉक्सर प्रियंका चोपड़ा सुपर बॉक्सिंग लीग में ख़रीदेंगी एक टीम

फ़िल्मी बॉक्सर प्रियंका चोपड़ा सुपर बॉक्सिंग लीग में ख़रीदेंगी एक टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 06, 2017 07:42 am IST,  Updated : Jul 06, 2017 07:42 am IST

बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा बॉक्सिंग सुपर लीग से जुड़ने वाली हैं। महिला बॉक्सिंग स्टार मेरी कॉम के जीवन पर बनी फ़िल्म में कॉम की भूमिका निभाने वाली प्रियंका नॉर्थईस्ट के आधे मालिकाना हक़ ख़रीदेंगी।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा बॉक्सिंग सुपर लीग से जुड़ने वाली हैं। महिला बॉक्सिंग स्टार मेरी कॉम के जीवन पर बनी फ़िल्म में कॉम की भूमिका निभाने वाली प्रियंका नॉर्थईस्ट के आधे मालिकाना हक़ ख़रीदेंगी।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका की लीग के आयोजकों के साथ बातचीत चल रही है। लीग का मानना है कि प्रियंका के जुड़ने से लीग को लाभ मिलेगा। इस मामले में जल्द ही घोषणा होने की उम्मीद है। 

सुपर बॉक्सिंग लीग का पहला एडिशन दिल्ली में 7 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित होगा। लीग का प्रोमोशन दो बार विश्व चैंपियन रहे आमिर ख़ान कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग लेंगी। 

ग़ौरतलब  है कि भारत में IPL, प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग (फुटबॉल) काफी लोकप्रिय हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल