1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग-6 : दिल्ली ने पुणेरी के खिलाफ तोड़ा हार का सिलसिला, दर्ज की सीजन की पहली जीत

प्रो कबड्डी लीग-6 : दिल्ली ने पुणेरी के खिलाफ तोड़ा हार का सिलसिला, दर्ज की सीजन की पहली जीत

 Reported By: IANS
 Published : Oct 12, 2018 11:12 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 11:12 pm IST

दबंग दिल्ली ने शुक्रवार को पुनेरी पल्टन को 41-37 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।

दिल्ली ने पुणेरी के खिलाफ तोड़ा हार का सिलसिला- India TV Hindi
दिल्ली ने पुणेरी के खिलाफ तोड़ा हार का सिलसिला Image Source : DABANG DELHI

सेानीपत। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद नवीन कुमार के सात और चंद्रन रणजीत के छह अंकों के दम पर दबंग दिल्ली ने शुक्रवार को पुनेरी पल्टन को 41-37 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। दिल्ली की जोन-ए में दो मैचों में यह पहली जीत है। उसे अपने पहले मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स से 32-32 से टाई खेलना पड़ा था।

वहीं पुनेरी की तीन मैचों में यह यह पहली हार है। पुनेरी को एक मैच में टाई खेलना पड़ा था जबकि उसने एक मैच जीता था। 

यहां मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में खेले गए मुकाबले दिल्ली की टीम 20-22 से पीछे थी। लेकिन दूसरे हाफ में उसने शानदार वापसी करते हुए 41-37 से मैच जीत लिया। 

दिल्ली के लिए नवीन और चंद्रन के अलावा विशाल ने पांच तथा मेराज शेख ने तीन अंक लिए। स्थानापन्न खिलाड़ी पवन कादियान ने भी सात अंक जुटाए। दिल्ली ने रेड से 23, टैकल से 10, ऑलआउट से चार और चार अतिरिक्त अंक लिए। 

वहीं पुनेरी के नितिन तोमर ने सर्वाधिक 20 अंक जुटाए। उनके अलावा संदीप नरवाल और गिरिश मारुति एर्नेक ने चार-चार अंक लिए। पुनेरी ने रेड से 24, टैकल से नौ, ऑलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक लिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल