1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Pro Kabaddi League 2019: बेंगलुरु बुल्स ने रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स को 2 पाइंट के अंतर से हराया

Pro Kabaddi League 2019: बेंगलुरु बुल्स ने रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स को 2 पाइंट के अंतर से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 20, 2019 11:25 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 11:25 pm IST

मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के दूसरे मैच में शनिवार को तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 34-32 से हरा दिया।

Pro Kabaddi League 2019: बेंगलुरु...- India TV Hindi
Pro Kabaddi League 2019: बेंगलुरु बुल्स ने रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स को 2 पाइंट के अंतर से हराया Image Source : PKL

हैदराबाद| पहले हाफ में चार अंकों से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के दूसरे मैच में शनिवार को तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 34-32 से हरा दिया।

यहां गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पटना की टीम पहले हाफ में 17-13 से आगे थी। लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम समय में टीम पिछड़ गई और मुकाबला गंवा बैठी।

बेंगलुरु के लिए पवन सहरावत ने नौ और अमित शेरान ने पांच अंक लिए। टीम ने रेड से 17, टैकल से 15 और ऑलआउट से दो अंक लिया। पटना के लिए कप्तान प्रदीप नरवाल ने 10 और मोहम्मद इस्माइल मगसोदलु ने नौ अंक लिए। पटना ने रेड से 18 और टैकल से 14 और ऑलआउट से दो अंक जुटाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल