1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019: जयपुर की विजयी शुरुआत, मुंबा को दी मात

प्रो कबड्डी लीग 2019: जयपुर की विजयी शुरुआत, मुंबा को दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Jul 22, 2019 08:55 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 08:55 pm IST

जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में यू-मुंबा को सोमवार को 42-23 से हराकर लीग में अपनी शानदार शुरुआत की।

जयपुर पिंक पैथर बनाम यू मुंबा- India TV Hindi
जयपुर पिंक पैथर बनाम यू मुंबा Image Source : TWITTER: @PROKABADDI

हैदराबाद। जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में यू-मुंबा को सोमवार को 42-23 से हराकर लीग में अपनी शानदार शुरुआत की। यू-मुंबा की दो मैचों में यह पहली हार है। जयपुर के दीपक हुड्डा ने इस मैच में दोहरी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पीकेएल में 25वीं बार सुपर-10 पूरा किया। इसके अलावा लीग में अपने 600 रेड प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए।

जयपुर की टीम यहां गचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में 22-9 से आगे थी। टीम ने दूसरे हाफ में भी बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम दर्ज कर ली। 

जयपुर के लिए दीपक हुड्डा ने 11, नितिन रावल ने सात और दीपक नरवाल ने छह अंक लिए। टीम को रेड से 25, टैकल से 11 और आलआउट से छह अंक मिले। 

यू-मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने सात और डोंग जिओन ने छह अंक लिए। मुंबा के रोहित बाल्यान ने लीग में अपने 500 रेड प्वाइंट्स पूरे कर लिए हैं। टीम को रेड से 18 और टैकल से पांच अंक मिले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल