1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019 : यू-मुम्बा ने पुनेरी पल्टन को 33-23 से दी मात

प्रो कबड्डी लीग 2019 : यू-मुम्बा ने पुनेरी पल्टन को 33-23 से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Jul 27, 2019 10:01 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 10:01 pm IST

यू-मुम्बा की टीम यहां एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में 11-9 से आगे थी। टीम ने दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की। 

यू-मुम्बा बनाम पुनेरी पल्टन- India TV Hindi
यू-मुम्बा बनाम पुनेरी पल्टन Image Source : TWITTER: @U_MUMBA

मुम्बई। पूर्व चैंपियन यू-मुम्बा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के 12वें मैच में शनिवार को पुनेरी पल्टन को 33-23 से हराकर इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज। यू-मुम्बा की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। इस जीत के साथ मुम्बा की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पुनेरी पलटन की यह लगातार दूसरी हार है। 

यू-मुम्बा की टीम यहां एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में 11-9 से आगे थी। टीम ने दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की। 

यू-मुम्बा के लिए अभिषेक सिंह ने पांच और रोहित बाल्यान, सुरिंदर सिह तथा संदीप नरवाल ने चार अंक लिए। विजेता टीम को रेड से 15, टैकल से 12, आलआउट से चार और दो अतिरिक्त अंक मिले। 

पुनेरी के लिए सुरजीत सिंह ने छह और पवन कादियान ने चार अंक बटोरे। टीम को रेड से 12 और टैकल से 11 अंक मिले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल