1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग-7 : नवीन के दम पर हरियाणा की विजयी शुरुआत, पहले मैच में पल्टन को हराया

प्रो कबड्डी लीग-7 : नवीन के दम पर हरियाणा की विजयी शुरुआत, पहले मैच में पल्टन को हराया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 22, 2019 10:21 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 10:21 pm IST

यहां गचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमें पहले आठ मिनट तक 6-6 से बराबरी पर थीं। हरियाणा ने इसके बाद नवीन के शानदार रेड के दम पर पुनेरी को ऑलआउट करके चार अंक हासिल कर लिए।

प्रो कबड्डी लीग-7 : नवीन के दम पर हरियाणा की विजयी शुरुआत, पहले मैच में पल्टन को हराया- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग-7 : नवीन के दम पर हरियाणा की विजयी शुरुआत, पहले मैच में पल्टन को हराया Image Source : PKL

हैदराबाद। रेडर नवीन के शानदार सुपर-10 के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में सोमवार को पुनेरी पल्टन को 34-24 से हराकर लीग में अपनी शानदार शुरुआत की। हरियाणा की इस जीत के हीरो रहे नवीन ने मैच में 14 अंक हासिल किए। उनके अलावा विकास काले ने चार अंक लिए। हरियाणा ने रेड से 15, टैकल से 14, आलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक जुटाए। 

पुनेरी के लिए पवन कादियान ने 10 और मंजीत ने पांच अंक लिए। टीम को रेड से 14 और टैकल से 10 अंक मिले।

यहां गचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमें पहले आठ मिनट तक 6-6 से बराबरी पर थीं। हरियाणा ने इसके बाद नवीन के शानदार रेड के दम पर पुनेरी को ऑलआउट करके चार अंक हासिल कर लिए। इससे हरियाणा मैच में 11-6 से आगे हो गया। 

टीम ने लीग में अपना 50वां मैच खेल रहे के. सेल्वामणी के बेहरीन रेड के दम पर 13वें मिनट में तीन अंक और लेकर स्कोर को 15-8 तक पहुंचा दिया। इसके बाद उसने 12वें मिनट में पुनेरी को फिर से आलआउट करके अपनी बढ़त को 20-8 तक पहुंचा दिया। 

पहले हाफ को समाप्त होने में दो मिनट का समय बचा था और हरियाणा की टीम 22-10 से आगे थी। टीम ने इसके बाद इसी स्कोर के साथ पहले हाफ की समाप्ति की। 

मैच का दूसरे हाफ शुरू होते ही पुनेरी पल्टन के पवन कुमार कादियान ने लीग के इतिहास में अपने 600 रेड प्वाइंट्स पूरे कर लिए। इस हाफ के पहले 10 मिनट तक हरियाणा की टीम के पास 27-16 की बढ़त थी। हरियाणा ने इसके बाद अगले 10 मिनट तक भी अपनी बढ़त का कायम रखते हुए 34-24 से मैच जीत लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल