1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो-कबड्डी लीग: हरियाणा ने पुणे को मात दी

प्रो-कबड्डी लीग: हरियाणा ने पुणे को मात दी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 18, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Oct 18, 2017 05:10 pm IST

हरियाणा स्टीलर्स ने मंगलवार को खेले गए प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 के 128वें मैच में पुनेरी पल्टन को मात दी।

Haryana vs Pune- India TV Hindi
Haryana vs Pune

पुणे: हरियाणा स्टीलर्स ने मंगलवार को खेले गए प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 के 128वें मैच में पुनेरी पल्टन को मात दी। शिव छत्रपति खेल परिसर में खेले गए इस मैच में हरियाणा ने पुणे को 31-27 से मात दी। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच मैच काफी रोमांचक चल रहा था। जहां एक ओर कप्तान दीपक हुड्डा अपनी टीम के लिए अंक बटोर रहे थे वहीं, हरियाणा के कप्तान सुरेंद्र नाडा टैकल में लगे हुए थे।

इस प्रकार पहले हाफ की समाप्ति 12-11 से पुणे ने बढ़त ले ली थी। दूसरे हाफ में अपने खेल को तेज करते हुए हरियाणा ने पुणे के रेडरों को बाहर करना शुरू किया। इस बीच हरियाणा ने पुणे को ऑल आउट कर अपनी बढ़त मजबूत कर ली। इस बढ़त को बरकरार रखते हुए हरियाणा ने पुणे को आखिरकार 31-27 से मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल