1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 19 जुलाई से देश में होगा प्रो कबड्डी लीग का आगाज़

19 जुलाई से देश में होगा प्रो कबड्डी लीग का आगाज़

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2019 04:34 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 04:34 pm IST

प्रो कबड्डी लीग का सातवां सत्र 19 जुलाई से नौ अक्तूबर तक खेला जायेगा।

प्रो कबड्डी लीग- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग,फाइल फोटो Image Source : AFP

मुंबई| प्रो कबड्डी लीग का सातवां सत्र 19 जुलाई से नौ अक्तूबर तक खेला जायेगा। पीकेएल कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा कि त्यौहारों के कारण लीग के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

गोस्वामी ने कहा ,‘‘ छठा सत्र अक्तूबर में शुरू हुआ था लेकिन अब हम मूल विंडो पर लौट रहे हैं। अगले साल भी जुलाई में ही सत्र शुरू होगा।’’

पीकेएल नीलामी में 13 देशों के 441 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें 388 भारतीय और 58 विदेशी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल