1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो-कबड्डी लीग: तमिल को हराकर तेलुगू की विजयी शुरुआत

प्रो-कबड्डी लीग: तमिल को हराकर तेलुगू की विजयी शुरुआत

 Reported By: IANS
 Published : Oct 09, 2018 11:10 pm IST,  Updated : Oct 09, 2018 11:10 pm IST

राहुल चौधरी के नौ और मोहसीन के सात अंकों की बदौलत तेलगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को मंगलवार को 33-28 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में विजयी शुरुआत की। 

Telugu Titans vs Tamil Thulavaj- India TV Hindi
तेलगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को 33-28 से हराया। Image Source : TWITTER: @TELUGU_TITANS

चेन्नई। राहुल चौधरी के नौ और मोहसीन के सात अंकों की बदौलत तेलगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को मंगलवार को 33-28 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में विजयी शुरुआत की। तमिल की टीम ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 42-26 के बड़े अंतरों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। 

लेकिन दूसरे मैच में उसे यूपी योद्धा के हाथों 32-37 से हार का सामना करना पड़ा था और अब उसे तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। 

यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तेलुगू की टीम हाफ टाइम तक 17-11 से आगे थी। मुकाबला समाप्त होने में जब चार मिनट का समय बचा था तब भी तेलुगू की टीम 27-23 से आगे थी। टीम ने इसके बाद लगातार अंक लेकर 33-28 से मैच जीत लिया। 

तेलुगू के लिए मोहसीन और राहुल के अलावा निलेश शालुंके ने पांच और विशाल भारद्वाज ने तीन अंक हासिल किए। विजेता टीम से रेड से 16, टैकल से 14, आलआउट से दो और एक अतिरिक्त अंक जुटाए। 

वहीं तमिल के लिए अजय ठाकुर ने सर्वाधिक नौ अंक अर्जित किए। उनके अलावा अमित हुड्डा ने छह, अथुल एमएस ने पांच और मंजीत छिल्लर ने चार अंक बटोरे। तमिल की टीम ने रेड से 16, टैकल से 11 और एक अतिरिक्त अंक जुटाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल