नई दिल्ली: भारतीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफेन कांस्टेनटाइन ने ओमान और गुआम के खिलाफ विश्व कप-2018 के प्रीलिमिनरी जॉइंट क्वालीफिकेशन मैचों के लिए बुधवार को संभावित 38 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। आई-लीग की समाप्ति के बाद इनमें से 26 खिलाड़ी चुने जाएंगे जो चार जून से बैंगलोर में शुरू हो रहे अभ्यास शिविर में हिस्सा लेंगे।
भारत को अपना पहला मैच 11 जून को बैंगलोर के कांतिरावा स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेलना है। गुआम का सामना भारतीय टीम 16 जून को करेगी।
क्वालीफाइंग दौर में भारतीय टीम को ग्रुप-डी में ईरान, ओमान, तुर्कमेनिस्तान और गुआम के साथ रखा गया है।
कांस्टेनटाइन के अनुसार, "हम अब आखिरकार उस स्थान पर हैं जहां हम रहना चाहते थे। हम अभी एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम से मुकाबला करेंगे। हमने विभिन्न क्लबों की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों के पिछले दो-तीन महीनों के प्रदर्शन को देखते हुए संभावित खिलाड़ियों की सूची तैयार की है।"
गोलकीपर : सुब्रतो पॉल, अरिंदम भट्टाचार्य, गुरप्रीत सिंह संधू, संजिबान घोष
डिफेंडर : रिनो एंटो, लालछुआनमावि, रेगन सिंह, लालमैनगैसांगा, प्रीतम कोटाल, धनचंद्र सिंह, रोबर्ट लालथ्लामौना, अर्णब मंडल, गुरविंदर सिंह, संदेश झिंगन, आगस्टीन फर्नाडीज, एबोरलांग खोंगजी
मिडफील्डर : केविन लोबो, मोहम्मद रफीक, यूगेनसन लिंगदोह, सीके विनीत, गोड्विन फ्रैंको, जैकीचंद सिंह, सत्यसेन सिंह, सेहनाज सिंह, धनपाल गणेश, मंदार राव देसाई, फ्रांसिस फर्नाडीज, गरमनप्रीत सिंह, हरमनजोत सिंह खाबड़ा, रोलिन बोर्गेस, बिकास जैरू।
फॉरवर्ड : सुनील छेत्री, रोबिन सिंह, होलीचरण नार्जरी, जेजे लालपेखलुआ, थोंगकोसिन हाओकिप, लालछ्वानकिम, सुमीत पासी।