1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्लोरिडा ‘मिनी-टूर्नामेंट’ में पेशेवर महिला टेनिस खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

फ्लोरिडा ‘मिनी-टूर्नामेंट’ में पेशेवर महिला टेनिस खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

 Edited By: IANS
 Published : May 23, 2020 03:22 pm IST,  Updated : May 23, 2020 03:22 pm IST

डब्ल्यूटीए महिला टेनिस टूर ने इस हफ्ते चार और टूर्नामेंट को रद्द कर दिया और यह कम से कम 20 जुलाई तक समाप्त नहीं होगा।

Professional women tennis players, Florida mini-tournament, covid, corona virus - India TV Hindi
tennis Image Source : GETTY IMAGES

अमेरिका की एलिसन रिस्के और डेनियल कोलिन्स तथा ऑस्ट्रेलिया की अजिला तोमलिजानोविच फ्लोरिडा में खेले गये महिला टेनिस ‘मिनी-टूर्नामेंट’ के पहले दिन की विजेता रहीं जिसमें पेशेवर खिलाड़ियों को कोरोना वायरस महामारी के बीच खेलने का मौका प्रदान किया गया। 

डब्ल्यूटीए महिला टेनिस टूर ने इस हफ्ते चार और टूर्नामेंट को रद्द कर दिया और यह कम से कम 20 जुलाई तक समाप्त नहीं होगा। लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष 60 में शामिल चार महिला खिलाड़ियों ने पाम बीच पर हुई यूटीआर प्रो मैच सीरीज प्रतियोगिता में शिरकत की। 

इससे दो हफ्ते पहले पुरूषों के लिये भी इसी तरह की प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। 

यह टूर्नामेंट शनिवार को और राउंड रोबिन मैचों, तीसरे स्थान और चैम्पियनशिप मैच के साथ समाप्त होगा। ये सभी छोटे प्रारूप में खेले जा रहे हैं। इसमें सामाजिक दूरी और अन्य दिशानिर्देशों का पूरा पालन किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल