1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेस्सी और नेमार की गैरमौजूदगी में जीता पीएसजी ने दर्ज की धमाकेदार जीत

मेस्सी और नेमार की गैरमौजूदगी में जीता पीएसजी ने दर्ज की धमाकेदार जीत

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2021 02:59 pm IST,  Updated : Sep 12, 2021 02:59 pm IST

पीएसजी की ओर से एक अन्य गोल स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे मिडफील्डर इदरिसा गुये ने किया। लीग 1 में अच्छी शुरुआत के बाद क्लेरमोंट की यह पहली हार है। 

PSG, Messi,  Neymar- India TV Hindi
PSG Image Source : TWITTER/@PSG_ENGLISH

मिडफील्डर एंडर हरेरा के दो और काइलियान एमबापे के एक गोल की बदौलत फ्रेंच फुटबॉल लीग में शीर्ष पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने निचली लीग से शीर्ष लीग में आए क्लेरमोंट को 4-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

पीएसजी की ओर से एक अन्य गोल स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे मिडफील्डर इदरिसा गुये ने किया। लीग 1 में अच्छी शुरुआत के बाद क्लेरमोंट की यह पहली हार है। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : सीजन-14 के दूसरे सत्र के लिए तैयार हैं मनन वोहरा, राजस्थान रॉयल्स के लिए करना चाहते हैं दमदार प्रदर्शन

इटली की यूरोपीय चैंपियन टीम के स्टार गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुमा ने इस मैच में पीएसजी की ओर से पदार्पण किया लेकिन टीम के घरेलू प्रशंसकों का लियोनल मेस्सी को यहां पार्स डेस प्रिंसेस स्टेडियम में देखने का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है। 

अर्जेन्टीना के इस स्टार खिलाड़ी ने गुरुवार को विश्व कप क्वालीफाइंग में हैट्रिक बनाई थी लेकिन शनिवार को क्लेरमोंट के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्हें, उनके हमवतन एंजेल डि मारिया और लिएंड्रो पेरेडेज तथा ब्राजील के स्टार नेमार को आराम दिया गया। 

यह भी पढ़ें- दासुन शानका की अगुआई में T20 World cup के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान

बेंबा डिएंग के दो गोल की बदौलत मार्सिले ने मोनाको को 2-0 से हराया और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। डिएंग ने 36वें और 59वें मिनट में गोल दागे। मार्सिले ने लीग में अब तक 10 गोल किए हैं। उससे अधिक गोल सिर्फ पीएसजी (16) की टीम कर पाई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल