1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूजा रानी महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अंतिम 16 में

पूजा रानी महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अंतिम 16 में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2016 11:24 am IST,  Updated : May 21, 2016 11:24 am IST

अस्ताना (कजाखस्तान): पदक और ओलंपिक कोटे पर नजरें टिकाए बैठी एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पूजा रानी (75 किग्रा) ने आज यहां उक्रेन की मारिया बोरूत्सा को कड़े मुकाबले में हराकर एआईबीए महिला विश्व

Puja Rani- India TV Hindi
Puja Rani

अस्ताना (कजाखस्तान): पदक और ओलंपिक कोटे पर नजरें टिकाए बैठी एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पूजा रानी (75 किग्रा) ने आज यहां उक्रेन की मारिया बोरूत्सा को कड़े मुकाबले में हराकर एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गैर ओलंपिक वर्ग में निखत जरीन (54 किग्रा) और सोनिया लाठेर (57 किग्रा) ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पूजा शुक्रवार को रिंग में उतरने वाली अंतिम भारतीय मुक्केबाज रही और उन्होंने भारत के अभियान का सकारात्मक अंत किया। पूजा ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन इसके बावजूद पहले दौर के बाद वह मारिया से पिछड़ रही थी। दूसरे दौर में पूजा ने विरोधी मुक्केबाज के प्रहार का इंतजार किया। यह रणनीति पूजा के लिए काम कर गई और भारतीय मुक्केबाज को काउंटर अटैक करने में कोई परेशानी नहीं हुई। उक्रेन की खिलाड़ी को तीसरे दौर में अत्यधिक झुकने के लिए चेतावनी भी मिली। इससे पहले दोपहर के सत्र में जरीन का सामना आस्ट्रेलिया की बियांका अल मीर से हुआ। पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन जरीन ने खंडित नतीजे के तहत 2-1 से जीत दर्ज की। हैदराबाद की यह मुक्केबाज अगले दौर में कनाडा की एरिका अदजेई से भिड़ेगी जिन्होंने आज कड़े मुकाबले में ट्यूनीशिया की मरियम होमरानी को हराया।

दूसरी तरफ सोनिया को मंगोलिया की गुडेगमा म्यागमार को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। भारतीय मुक्केबाज ने 3-0 से जीत दर्ज की और अगले दौर में उनका सामना जर्मनी की नोमिन ड्यूशे से होगा। शाम का सत्र भारत के लिए निराशाजनक रहा जिसमें मीना रानी (69 किग्रा) को एकतरफा मुकाबले में जर्मनी की नेदिन एपेट्ज के खिलाफ 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। कल एमसी मैरीकोम :51 किग्रा: का सामाना दूसरे दौर में जर्मनी की एजिज निमानी से होगा जबकि एल सरिता देवी (60 किग्रा) मैक्सिको की विक्टोरिया टोरेस से भिड़ेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल