1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पंजाब ने आईजोल एफसी पर जीत से किया आई लीग अभियान का आगाज

पंजाब ने आईजोल एफसी पर जीत से किया आई लीग अभियान का आगाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2021 10:20 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 10:20 pm IST

पंजाब एफसी ने शनिवार को यहां आईजोल एफसी पर 1-0 की जीत से आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अभियान शुरू किया। 

पंजाब ने आईजोल एफसी पर...- India TV Hindi
पंजाब ने आईजोल एफसी पर जीत से किया आई लीग अभियान का आगाज Image Source : TWITTER/HERO I-LEAGUE

कल्याणी। प्रीतम निंगथोजाम के लंबी दूरी से किये गये शानदार गोल की मदद से पंजाब एफसी ने शनिवार को यहां आईजोल एफसी पर 1-0 की जीत से आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अभियान शुरू किया। निंगथोजाम ने 18वें मिनट में गोल कर पंजाब एफसी को तीन अंक दिलाये। आईजोल एफसी ने पूरे मैच के दौरान गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन इनमें से किसी को भी गोल में तब्दील नहीं कर सकी। 

Ind vs Aus : भारत को लगा दोहरा झटका, पंत के बाद जडेजा भी स्कैन के लिए गए अस्पताल

इससे पहले आई-लीग में अपना पदार्पण कर रही सुदेवा दिल्ली एफसी को शनिवार को सीजन के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। यहां साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने सुदेवा दिल्ली को 1-0 से मात दी। मोहम्मडन स्पोर्टिं क्लब के लिए अली फैजल ने 58वें मिनट में एकमात्र गोल किया। सुदेवा दिल्ली एफसी आई-लीग में भाग लेने वाला राष्ट्रीय राजधानी का पहला क्लब है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल