1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशिया मास्टर्स से नए साल का आगाज करेंगी पीवी सिंधु

मलेशिया मास्टर्स से नए साल का आगाज करेंगी पीवी सिंधु

 Reported By: IANS
 Published : Jan 06, 2020 11:49 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 11:49 pm IST

विश्व चैंपियन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार से यहां शुरु हो रहे मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में जीत के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहेंगी।

मलेशिया मास्टर्स से...- India TV Hindi
मलेशिया मास्टर्स से नए साल का आगाज करेंगी पीवी सिंधु Image Source : GETTY IMAGS

कुआलालम्पुर| विश्व चैंपियन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार से यहां शुरु हो रहे मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में जीत के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहेंगी। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु पिछले साल विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद से ही अपने खराब दौर से गुजर रही है और पिछले महीने दिसंबर में वह विश्व टूर फाइनल्स में अपना खिताब बचाने में भी असफल रहीं थी।

दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधु को टूर्नामेंट के अपने पहले दौर में रूस की येवगेनिया कोसेत्सकाया के खिलाफ मुकाबले में उतरना है। सिंधु अगर पहले दौर की बाधा पार कर लेती है तो क्वार्टर फाइनल में उन्हें दुनिया की नंबर एक चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ उतरना पड़ सकता है।

महिला एकल में सिंधु के अलावा पिछले साल इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली सायना नेहवाल को अपने पहले दौर में क्वालीफायर के खिलाफ खेलना है। पुरुष एकल में बी साई प्रणीत पहले दौर में थाईलैंड के कांताफोन वानचोरेंग से और किदांबी श्रीकांत चीनी ताइपे के चाऊ टिएन चेन से भिड़ेंगे।

वहीं, पूर्व वर्ल्ड नंबर-6 पारुपल्ली कश्यप का सामना टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर-1 जापान के केंटो मोमोटा से जबकि एचएस प्रणॉय का सामना मोमोटा के हमवतन कांता सुनेयामा से होगा।

पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना ओंग यू सिन और टियो ई यी की जोड़ी से होगा। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का सामना चांग यी ना और किम यी रिन से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल