1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक के लिए उत्साहित हैं पीवी सिंधू... ये खास तस्वीर है सबूत

ओलंपिक के लिए उत्साहित हैं पीवी सिंधू... ये खास तस्वीर है सबूत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2021 03:56 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 03:56 pm IST

सिंधू ने अपने नाखून पर ओलंपिंक रिंग का नेल आर्ट किया था।

PV Sindhu flaunts Olympic rings nail art as she gears up...- India TV Hindi
PV Sindhu flaunts Olympic rings nail art as she gears up for Tokyo Games Image Source : GETTY

एक साल के लिए स्थगित होने के बाद अब 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों का आगाज होने वाला है। टोक्यो में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बावजूद सभी खिलाड़ी सबसे बड़े इवेंट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू भी इस साल ओलंपिक खेलती नजर आएंगी। वे इसके लिए काफी तैयार हैं और काफी उत्सुक भी हैं।

उनकी उत्सुकता उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर भी देखी जा सकती है। सिंधू ने अपने नाखून पर ओलंपिंक रिंग का नेल आर्ट किया था। उन्होंने इस पर कैप्शन लिखा, "ओलंपिक फॉरएवर।"

गौरतलब है कि ओलंपिक के लिए अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं। सिंधू भारत की सबसे बड़ी मेडल केंटेंडर्स में से एक हैं। 26 वर्षीय सिंधू 2016 रियो गेम्स में सिल्वर मेडल जीत कर सुर्खियों में आई थीं।

इस बॉलीवुड हसीना को डेट कर रहे हैं लिएंडर पेस, देखिए खूबसूरत Pics

ग्रुप स्टेज में सिंधू वर्ल्ड नंबर 34 चेउंग न्गान यी और उसके बाद इसराइल की क्सेनिया पोलीकरपोवा का सामना करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल