1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑल इंग्लैंड ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में हारीं पीवी सिंधु, भारतीय चुनौता समाप्त

ऑल इंग्लैंड ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में हारीं पीवी सिंधु, भारतीय चुनौता समाप्त

 Reported By: IANS
 Published : Mar 14, 2020 06:34 am IST,  Updated : Mar 14, 2020 06:34 am IST

टुर्नामेंट की छठी सीड खिलाड़ी सिंधु ने ओकुहारा को ही हराकर बीते साल अगस्त में विश्व खिताब जीता था लेकिन ओकुहारा ने आज यहां उस हार का हिसाब बराबर कर लिया।  

PV Sindhu loses in quarter finals of All England Open, Indian challenge ends - India TV Hindi
PV Sindhu loses in quarter finals of All England Open, Indian challenge ends  Image Source : AP

बर्मिघम। मौजूदा विश्व चैम्पियन भारत की पीवी सिंधु शुक्रवार को यहां जारी ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सिंधु को क्वॉर्टर फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा ने हराया। ओकुहारा ने एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु को 12-21, 21-15, 21-13 से हराया।

टुर्नामेंट की छठी सीड खिलाड़ी सिंधु ने ओकुहारा को ही हराकर बीते साल अगस्त में विश्व खिताब जीता था लेकिन ओकुहारा ने आज यहां उस हार का हिसाब बराबर कर लिया।

इन दोनों के बीच का यह 17वां मुकाबला था। नौ बार सिंधु की जीत हुई है जबकि आठ बार जापानी खिलाड़ी ने जीत हासिल की है।

सिंधु की हार के साथ इस आयोजन में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल