1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दुबई सुपर सिरीज़: फाइनल में पहुंचकर सिंधु ने रचा इतिहास

दुबई सुपर सिरीज़: फाइनल में पहुंचकर सिंधु ने रचा इतिहास

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 17, 2017 12:15 pm IST,  Updated : Dec 17, 2017 12:15 pm IST

सिंधु ने सेमीफाइनल मैच में चीन की चेन युफेई को 21-15, 21-18 से मात दी। सिंधु ने ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें 59 मिनट का समय लगा।

पी वी सिंधु- India TV Hindi
पी वी सिंधु

दुबई: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए शनिवार को दुबई सुपरसीरीज टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। 

सिंधु ने सेमीफाइनल मैच में चीन की चेन युफेई को 21-15, 21-18 से मात दी। सिंधु ने ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें 59 मिनट का समय लगा। 

फाइनल में वह जापान की अकाने यामागुची से भिड़ेंगी। यह दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में एक ही ग्रुप में थीं और सिंधु ने यामागुची को हराया था। फाइनल में सिंधु के पास यह मानसिक बढ़त होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल