1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पी. वी. सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीता

पी. वी. सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीता

 Written By: IANS
 Published : Jan 24, 2016 02:58 pm IST,  Updated : Jan 24, 2016 02:58 pm IST

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाडी पी. वी. सिंधु ने रविवार को दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले मलेशिया मास्टर्स ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन टूनार्मेंट में खिताबी जीत हासिल की।

pv sindhu- India TV Hindi
pv sindhu Image Source : PTI

पेनाग: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाडी पी. वी. सिंधु ने रविवार को दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले मलेशिया मास्टर्स ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन टूनार्मेंट में खिताबी जीत हासिल की। सिंधु ने रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में स्कॉटलैंड की बैडमिंटन खिलाड़ी क्रिस्टी गिलमौर को 21-15, 21-9 से मात देते हुए टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया।

सिंधु 2013 में ग्रां प्रीं गोल्ड टूर्नामेंट भी अपने नाम कर चुकी हैं और पिछले साल उन्होंने नवम्बर में मकाऊ ओपन का खिताब भी जीता था।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाडी को हालांकि, विश्व की 20वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी क्रिस्टी से काफी अच्छी प्रतिद्वंदिता मिली, लेकिन सिंधु ने बढ़त बनाते हुए अपनी पकड़ कायम रखी।

सिंधु का सामना क्रिस्टी से इससे पहले 2013 में फ्रेंच ओपन में हुआ था, जहां क्रिस्टी ने बाजी मारी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल