1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैटयो बेरेटिनी को मात देकर राफेल नडाल ने यूएस ओपन के फाइनल में बनाई जगह

मैटयो बेरेटिनी को मात देकर राफेल नडाल ने यूएस ओपन के फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2019 11:32 am IST,  Updated : Sep 07, 2019 11:32 am IST

तीन बार के चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल ने यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बना ली है।

मैटयो बेरेटिनी को मात...- India TV Hindi
मैटयो बेरेटिनी को मात देकर राफेल नडाल ने यूएस ओपन के फाइनल में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क| तीन बार के चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल ने यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। नडाल ने सीधे सेटों में 24वीं सीड इटली के मैटयो बेरेटिनी को 7-6 (8-6), 6-4, 6-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

नडाल अपने करियर में पांचवीं बार अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। आर्थर एश स्टेडियम में पहले दो सेटों को जीतने के लिए स्पेनिश दिग्गज को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहला सेट टाई-ब्रेकर तक गया जहां नडाल ने 8-6 से जीत दर्ज की।

दूसरे सेट में भी बेरेटिनी ने वापसी करने के प्रयास किए, हालांकि नडाल ने अपनी बेहतरीन सर्विस के दम पर उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। सेकेंड सीड नडाल तीसरे सेट में फॉर्म में नजर आए और फाइनल में जगह बना ली। इस टूर्नामेंट में अब तक नडाल ने केवल एक सेट गंवाया है। नडाल ने चौथे दौर में मारिन सिलिक के खिलाफ एक सेट गंवाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल