1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग करने लौटे राफेल नडाल, शेयर किया ये वीडियो

लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग करने लौटे राफेल नडाल, शेयर किया ये वीडियो

 Reported By: IANS
 Published : May 27, 2020 03:56 pm IST,  Updated : May 27, 2020 03:56 pm IST

अगर परिस्थितियां सामान्य होती तो नडाल इस समय पेरिस में होते, जहां वह रोलां गैरों में भाग ले रहे होते।

Rafael Nadal returned to training after lockdown, shared this video- India TV Hindi
Rafael Nadal returned to training after lockdown, shared this video Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल कोविड-19 ब्रेक के बाद वापस ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। उन्होंने मालोर्का स्थित राफा नडाल अकेडमी में अभ्यास शुरू कर दिया है। नडाल ने खुद इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।

नडाल ने कहा, "हेल्लो दोस्तों, आखिरकार मैं कोर्ट पर वापस आ गया हूं। फिर से अभ्यास करने से मैं खुश हूं। मैं इस बात से भी बहुत खुश हूं कि बच्चों ने फिर से एकेडमी में अभ्यास करना शुरू कर दिया है। वे सभी खुश हैं और यही सबसे बड़ी चीज है।"

अगर परिस्थितियां सामान्य होती तो नडाल इस समय पेरिस में होते, जहां वह रोलां गैरों में भाग ले रहे होते। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण यह टूर्नामेंट अपने तय कार्यक्रम पर नहीं हो पाया है और अब इस साल के आखिर में इसके आयोजित होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल