1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राफेल नडाल ने कहा, सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी खिलाड़ियों को लेना पड़ सकता है वायरस का टीका

राफेल नडाल ने कहा, सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी खिलाड़ियों को लेना पड़ सकता है वायरस का टीका

 Edited By: Bhasha
 Published : May 09, 2020 01:55 pm IST,  Updated : May 09, 2020 01:55 pm IST

  नडाल ने कहा कि किसी के साथ जोर-जबरदस्ती नहीं करना चाहिये और हर किसी को अपने बारे में फैसला करने का अधिकार है। लेकिन हर खिलाड़ी को टेनिस अधिकारियों द्वारा तय नियमों का पालन करना होगा।

Rafael Nadal , Tennis, Covid-19 Vaccine - India TV Hindi
Rafael Nadal  Image Source : GETTY IMAGES

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा कि अगर इस खेल को संचालित करने वाली संस्था ने कोरोना वायरस के टीके को खिलाड़ियों के लिए जरूरी किया तो नोवाक जोकोविच को भी इसका पालन करना होगा। जोकोविच ने हाल ही में कहा कि यात्रा के लिए अनिवार्य होने की स्थिति में भी वह कोरोना वायरस का टीका नहीं लेंगे। 

उन्होंने हालांकि बाद में कहा कि वह अपनी बातों पर फिर से विचार करने के लिए तैयार हैं। नडाल ने स्पेनिश अखबार ‘ला वोज डी ग्लेसिया’ से कहा कि जोकोविच सहित सभी खिलाड़ी को नियमों का पालन करना होगा। 

नडाल ने कहा कि किसी के साथ जोर-जबरदस्ती नहीं करना चाहिये और हर किसी को अपने बारे में फैसला करने का अधिकार है। लेकिन हर खिलाड़ी को टेनिस अधिकारियों द्वारा तय नियमों का पालन करना होगा। 

यह हर किसी के बचाव के लिए होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर जोकोविच शीर्ष स्तर पर खेलते रहना चाहते हैं तो उन्हें टीका लगाना होगा। मेरे लिये भी ऐसा ही होगा। 

हर किसी को नियमों का पालन करना होगा।’’ कोरोना वायरस का टीका हालांकि अभी तक लोगों के लिये उपलब्ध नहीं है। इस महामारी से दुनिया भर में 2,70,000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल