1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर, वर्ल्ड नम्बर-1 बनेंगे नडाल

फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर, वर्ल्ड नम्बर-1 बनेंगे नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2018 02:00 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 02:00 pm IST

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिली हार के साथ ही इस साल फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का हिस्सा न बनने की घोषणा की है।

रोजर फेडरर और राफेल...- India TV Hindi
रोजर फेडरर और राफेल नडाल

मियामी: स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिली हार के साथ ही इस साल फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का हिस्सा न बनने की घोषणा की है। यहीं नहीं मियामी ओपन में मिली हार के कारण फेडरर विश्व रैंकिंग में अपना पहला स्थान भी खो बैठेंगे। 

फेडरर को मियामी ओपन में शनिवार रात खेले गए मैच में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। उन्हें वर्ल्ड नम्बर-175 थानासी कोकिनाकिस ने 3-6, 6-3, 7-6 (7-4) से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

इस हार के कारण अब वह विश्व रैंकिंग में पहले स्थान से फिसलते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल को पहला स्थान हासिल होगा। 

अपने वर्ल्ड नम्बर-1 के स्थान को खोने के बारे में फेडरर ने कहा, "इस मैच के बाद मैं इसी काबिल हूं। मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मैंने फ्रेंच ओपन में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल