1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रूसी खिलाड़ी को हराकर रामकुमार पहुंचे चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में

रूसी खिलाड़ी को हराकर रामकुमार पहुंचे चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में

 Written By: PTI
 Published : Jan 07, 2016 11:12 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 11:12 pm IST

चेन्नई: रामकुमार रामनाथन ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आज यहां शानदार वापसी का जोरदार नजारा पेश करके अलेक्सांद्र कुद्रेयावत्सेव को हराकर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Ramkumar Ramnathan reached quarter final of Chennai Open- India TV Hindi
Ramkumar Ramnathan reached quarter final of Chennai Open

चेन्नई: रामकुमार रामनाथन ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आज यहां शानदार वापसी का जोरदार नजारा पेश करके अलेक्सांद्र कुद्रेयावत्सेव को हराकर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले रामकुमार ने अपने से अधिक रैंकिंग के रूसी के खिलाड़ी को 3-6, 6-4, 6-4 से हराया। रामकुमार ने लकी लूजर के तौर पर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया था। रामनाथन का अगला मुकाबला विश्व में 45वें नंबर के अलजाज बेडेने से होगा जिन्होंने लुका वानी को 5-7, 6-3, 6-4 से पराजित किया।

इस जीत का मतलब है कि रामकुमार पिछले 12 मैचों से अजेय है। उन्होंने 2015 सत्र के आखिर में ग्वालियर और मुंबई में दो आईटीएफ फ्यूचर्स खिताब जीते थे। इन दोनों प्रतियोगिताओं में उन्होंने पांच . पांच मैच जीते थे। उन्होंने पहले दौर में विश्व के 98वें नंबर के डेनियल जिमेलो ट्रेवर को उलटफेर का शिकार बनाया था और अब अपने करियर में पहली बार किसी एटीपी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं।

रामकुमार ने पहला सेट गंवाने के बाद अपना खेल बदला और मैच बढ़ने के साथ अपने खेल में सुधार किया। दर्शकों के भरपूर समर्थन के बीच वह एक और बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहे। रूसी खिलाड़ी ने शुरू में रामकुमार को फोरहैंड नहीं खेलने दिया। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को काफी दौड़ाया और उन्हें लय हासिल नहीं करने दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल