1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रशफोर्ड ने लेफ्ट विंग से खेलते हुए काफी प्रभावित किया : स्कोल्स

रशफोर्ड ने लेफ्ट विंग से खेलते हुए काफी प्रभावित किया : स्कोल्स

 Reported By: IANS
 Published : Apr 21, 2020 08:08 am IST,  Updated : Apr 21, 2020 08:08 am IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व दिग्गज मिडफील्डर पॉल स्कोल्स ने कहा है कि उन्हें हमेशा लगता था कि मार्कस रशफोर्ड एक शानदार सेंटर फॉरवर्ड बनेंगे, लेकिन उन्होंने कभी उन्हें लेफ्ट विंग से खेलते हुए नहीं देखा था।

रशफोर्ड ने लेफ्ट विंग...- India TV Hindi
रशफोर्ड ने लेफ्ट विंग से खेलते हुए काफी प्रभावित किया : स्कोल्स Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर| इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व दिग्गज मिडफील्डर पॉल स्कोल्स ने कहा है कि उन्हें हमेशा लगता था कि मार्कस रशफोर्ड एक शानदार सेंटर फॉरवर्ड बनेंगे, लेकिन उन्होंने कभी उन्हें लेफ्ट विंग से खेलते हुए नहीं देखा था।

स्कोल्स ने यूटीडी पोस्टकार्ड से कहा, "मुझे याद है और मैंने उन्हें हमेशा रिजर्व टीम में खेलते हुए देखा है। वह एक शानदार फॉरवर्ड थे।" उन्होंने कहा, "कभी-कभी मैं मैच में केवल उन्हें ही देखता था और वास्तव में यह नहीं देखता था कि गेंद कहां थी।" रशफोर्ड ने मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 215 मैचों में 69 गोल किए हैं।

स्कोल्स ने कहा, "जब उन्होंने टीम के लिए पहला गोल किया था तब मैं काफी उत्साहित था। पहली बार मैं भाग्यशाली था और मुझे लगता है कि कोई एक चोटिल था। लेकिन जब से वह टीम में आए हैं और उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में सेंटर फॉरवर्ड और लेफ्ट विंग के रूप में जो प्रतिभा दिखाई है, वह शानदार है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल