1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एल क्लासिको मुकाबले में रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 3-1 से दी शिकस्त

एल क्लासिको मुकाबले में रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 3-1 से दी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Oct 24, 2020 09:39 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 09:39 pm IST

रियल मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के मौजूदा सीजन के पहले अल क्लासिको मुकाबले में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी और मेजबान एफसी बार्सिलोना को 3-1 से हरा दिया। 

एल क्लासिको मुकाबले...- India TV Hindi
एल क्लासिको मुकाबले में रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 3-1 से दी शिकस्त Image Source : GETTY IMAGES

बार्सिलोना| रियल मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के मौजूदा सीजन के पहले अल क्लासिको मुकाबले में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी और मेजबान एफसी बार्सिलोना को 3-1 से हरा दिया। बार्सिलोना के घरेलू मैदान कैम्प नोउ में खेले गए इस मुकाबले का पहला गोल रियल के लिए फेडरिको वाल्वेर्दे ने पांचवें मिनट में किया लेकिन 8वें मिनट में गोल करते हुए अंसू फाती ने बार्सिलोना को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं।

63वें मिनट में सर्गियो रामोस ने हालांकि पेनाल्टी पर गोल करते हुए रियल को 2-1 से आगे कर दिया। बार्सिलोना ने बराबरी करने के लिए पुरजोर कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। खेल अतिरिक्त समय में गया, जहां 93वें मिनट में गोल करते हुए लुका मोर्डिक ने रियल को 3-1 से आगे करते हुए उसकी जीत सुनिश्चित कर दी।

यह इस सीजन की रियल की चौथी जीत है। रियल के 13 अंक हो गए हैं और वह अब अंक तालिका में पहले स्थान पर विराजमान है। दूसरी ओर, बार्सिलोना को इस सीजन की पहली हार मिली है। उसके खाते में सात अंक हैं और वह 10वें स्थान पर काबिज है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल