1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने छोड़ा रियल मेड्रिड, जुवेंतस से जुड़ने की पुष्टि की

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने छोड़ा रियल मेड्रिड, जुवेंतस से जुड़ने की पुष्टि की

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 11, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 02:07 pm IST

दोनों क्लबों के बीच ट्रांसफर पर समझौता 12.32 करोड़ डालर पर हुआ है। 

क्रिस्टियानो...- India TV Hindi
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

मेड्रिड: स्पेनिश फुटबाल क्लब यूरोपियन चैम्पियन रियल मेड्रिड ने मंगलवार को कहा कि उसने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ट्रांसफर पर सेरी-ए विजेता क्लब इटली के जुवेंतस जाने की अपील को मान लिया है। स्पेनिश क्लब ने एक आधिकारिक बयान में रोनाल्डो का शुक्रिया अदा किया और उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया। 

क्लब ने कहा, "रियल मेड्रिड बताना चाहता है कि रोनाल्डो की अपील पर हम उन्हें ट्रांसफर पर जुवेंतस भेजने को राजी हो गए हैं।"

क्लब ने लिखा है, "रियल मेड्रिड खिलाड़ी का शुक्रिया अदा करना चाहता है जो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्लब के इतिहास में भी अपने आप शानदार साबित किया है।"

बयान के मुताबिक, "इस नौ साल के दौरान रोनाल्डो ने जो खिताब जीते, जो ट्रॉफियां जीतीं और जो जीतें हासिल कीं, उससे इतर उन्होंने जो प्रतिबद्धता, जिम्मेदारी, प्रतिभा और सुधार दिखाया, वो काबिले तारीफ है।"

दोनों क्लबों के बीच ट्रांसफर पर समझौता 12.32 करोड़ डालर पर हुआ है। 

बयान के अनुसार, "रियल मेड्रिड के लिए रोनाल्डो उसके लिए हमेशा एक महान शख्सियत और आने वाली पीढ़ी के लिए एक अलग उदाहरण रहेंगे।"

क्लब ने रोनाल्डो से कहा, "रियल मेड्रिड हमेशा आपका घर रहेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल