1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टार खिलाड़ियों से प्रभावित नहीं हो सकता है रेफरी : रोवान अरुमुगन

स्टार खिलाड़ियों से प्रभावित नहीं हो सकता है रेफरी : रोवान अरुमुगन

 Edited By: Bhasha
 Published : May 18, 2020 06:00 pm IST,  Updated : May 18, 2020 06:00 pm IST

अरुमुगन ने कहा कि दिग्गज खिलाड़ियों से प्रभावित नहीं होना ही महत्वपूर्ण है। यही वह मैच था जब मेस्सी ने पहली बार अर्जेंटीना की कप्तानी की थी।

football, covid, coronavirsu - India TV Hindi
Rowan Arumugan Image Source : TWITTER: @INDIANFOOTBALL

लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच 2011 में कोलकाता में खेले गये फीफा मैत्री फुटबॉल मैच में रेफरी रहे भारत के रोवान अरुमुगन ने कहा कि एक रेफरी स्टार खिलाड़ियों से प्रभावित नहीं हो सकता है। इस फीफा रेफरी ने साल्टलेक स्टेडियम में खेले गये उस मैच को अपना सबसे यादगार मैच करार दिया। 

अरुमुगन ने कहा कि दिग्गज खिलाड़ियों से प्रभावित नहीं होना ही महत्वपूर्ण है। यही वह मैच था जब मेस्सी ने पहली बार अर्जेंटीना की कप्तानी की थी। उन्होंने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट से कहा, ‘‘वह मेरे लिये सबसे यादगार मैच था। गौतम सर (कर्नल गौतम कार-सेवानिवृत) और रवि सर (रवि शंकर) ने मुझसे इसे एक अन्य मैच की तरह लेने के लिये कहा था। ’’ 

अरुमुगन ने कहा, ‘‘मुझे गौतम सर की बात आज भी याद है। उन्होंने कहा था कि स्टार खिलाड़ियों के प्रभाव नहीं आना है क्योंकि आखिर में तुम एक रेफरी हो। वे लियोनेल मेस्सी, एंजेल डि मारिया हो सकते हैं लेकिन मैदान के बॉस तुम हो। वैसा ही करना जैसा घरेलू मैचों में करते हो। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल