1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियल मेड्रिड से हार के बाद एस्पानियोल पर रेलीगेशन खतरा

रियल मेड्रिड से हार के बाद एस्पानियोल पर रेलीगेशन खतरा

 Edited By: IANS
 Published : Jun 29, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 04:46 pm IST

मैच में एकमात्र गोल करीम बेंजेमा ने शानदार बैकपास की मदद से पहले हाफ में किया। इसके चार मिनट बाद ही चाइनीज फॉरवर्ड एस्पानियोल को बराबरी दिलाने से चूक गए।

Relocation, Real Madrid, Football, Sports- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY

स्पेनिश लीग ला लीगा में लगातार तीसरी हार झेलने के बाद एस्पानियोल क्लब पर लीग से रेलीगेशन का खतरा मंडराने लगा है। एस्पानियोल को घर में खेले गए एक मुकाबले में रियल मेड्रिड से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, छह राउंड के अभी मैच बाकी है जबकि एस्पानियोल अंकतालिका में सबसे नीचे है।

रियल बेतिस से 0-1 से हारने के बाद एस्पानियोल ने अपने मुख्य कोच अबेलाडरे को बर्खास्त कर दिया था। लेकिन नवनियुक्त कोच फ्रांसिस्को रुफेटे भी रविवार को अपने पहले मैच में एस्पानियोल को जीत की पटरी पर नहीं ला सके।

मैच में एकमात्र गोल करीम बेंजेमा ने शानदार बैकपास की मदद से पहले हाफ में किया। इसके चार मिनट बाद ही चाइनीज फॉरवर्ड एस्पानियोल को बराबरी दिलाने से चूक गए।

इस जीत के बाद रियल मेड्रिड 71 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर है और वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना से दो अंक आगे है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल