1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक (भारोत्तोलन): चीन के भारोत्तोलक ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

रियो ओलम्पिक (भारोत्तोलन): चीन के भारोत्तोलक ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

 Written By: IANS
 Published : Aug 08, 2016 01:41 pm IST,  Updated : Aug 08, 2016 01:41 pm IST

रियो डी जेनेरियो: चीन के भारोत्तोलक लोंग किंगक्वान ने रियो ओलम्पिक की भारोत्तोलन स्पर्धा में पुरुषों के 56 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। (13:18) इसके साथ ही लोंग ने विश्व रिकॉर्ड भी

Long-Qingquan- India TV Hindi
Long-Qingquan

रियो डी जेनेरियो: चीन के भारोत्तोलक लोंग किंगक्वान ने रियो ओलम्पिक की भारोत्तोलन स्पर्धा में पुरुषों के 56 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। (13:18)

इसके साथ ही लोंग ने विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

चीन के 25 वर्षीय भारोत्तोलक और 2008 बीजिंग ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता ने उत्तर कोरिया के ओम युन चाओल की चुनौती को पार किया।

लोंग ने तुर्की के बलिल मुत्लु के 16 साल पहले सिडनी ओलम्पिक खेलों में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। चीन के भारोत्तोलक ने 'स्नैच' में 137 किलोग्राम और 'जर्क' में 170 किलोग्राम का वजन उठाया। इस प्रकार से उन्होंने कुल 307 किलोग्राम का वजन उठाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद लोंग ने कहा, "मैं काफी खुश और गौरवांन्वित हूं। मैं ओलम्पिक खेलों में दो लक्ष्य के साथ आया था। एक जीतने और दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाने और मैंने दोनों ही पूरे किए।"

चीन ने अब तक हुई स्पर्धाओं में कुल आठ पदक जीते हैं, जिसमें तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल