1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलंपिक 2016: नीता अंबानी IOC की पहली भारतीय महिला सदस्य बनी

रियो ओलंपिक 2016: नीता अंबानी IOC की पहली भारतीय महिला सदस्य बनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 05, 2016 07:58 am IST,  Updated : Aug 05, 2016 07:58 am IST

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का व्यक्तिगत सदस्य चुना गया। इसके साथ ही वह आईओसी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला सदस्य बन गईं।

NITA MABANI- India TV Hindi
NITA MABANI

रियो डी जेनेरियो: रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का व्यक्तिगत सदस्य चुना गया। इसके साथ ही वह आईओसी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला सदस्य बन गईं। आईओसी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि भारत की तरफ से इकलौती व्यक्तिगत सदस्य नीता 70 साल की उम्र तक आईओसी की सदस्य रहेंगी।

उन्हें जून 2016 में आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने नामांकित किया था। ओलम्पिक खेलों के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को रियो डी जेनेरियो में हुए आईओसी के 129वें सत्र में उन्हें सदस्य के तौर पर चुना गया।

आईओसी की सदस्य चुने जाने के बाद नीता ने कहा, "मैं आईओसी की सदस्य बन कर काफी खुश हूं। विश्व स्तर पर यह भारत की बढ़ती महत्ता की पहचान है और साथ ही भारतीय महिलाओं की भी।"

नीता ने कहा, "मैं हमेशा से युवाओं के विकास में खेलों को एक प्रेरक शक्ति मानती आई हूं। मेरा मानना है कि खेल विभिन्न समुदायों और संस्कृतियों और पीढ़ियों को करीब लाता है और इसमें एकता के सूत्र में बांधने की ताकत है। मैं पूरे राष्ट्र में ओलम्पिक की भावना और खेलों को पहुंचाने की कोशिश करुं गी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल