1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलंपिक: तैराकी में पहले दौर से बाहर हुए सजन, शिवानी

रियो ओलंपिक: तैराकी में पहले दौर से बाहर हुए सजन, शिवानी

 Written By: IANS
 Published : Aug 09, 2016 06:29 am IST,  Updated : Aug 09, 2016 06:29 am IST

सजन प्रकाश और शिवानी कटारिया क्रमश: पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई और महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में निराशाजनक प्रदर्शन कर क्वालिफिकेशन दौर से बाहर हो गए।

shivani and sajan- India TV Hindi
shivani and sajan

रियो डी जेनेरियो: भारतीय खेल प्रेमियों के लिए रियो ओलंपिक के तीसरे दिन तैराकी से एक और निराशाजनक खबर आई। सजन प्रकाश और शिवानी कटारिया क्रमश: पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई और महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में निराशाजनक प्रदर्शन कर क्वालिफिकेशन दौर से बाहर हो गए। शिवानी जहां 43 प्रतिभागियों में 41वें स्थान पर रहीं, वहीं सजन प्रकाश 29 प्रतिभागियों में 28वें स्थान पर रहे।

शिवानी ने दो मिनट 9.30 सेकेंड का समय निकाला और शीर्ष स्थान के साथ अगले दौर में प्रवेश करने वाली अमेरिकी तैराक कैथलीन लेडेकी (1:55.01) से 14.29 सेकेंड पीछे रहीं। वहीं एक मिनट 59.37 सेकेंड का समय निकालने वाले सजन शीर्ष पर रहे हंगरी के टामस केंडेरेसी से 4.64 सेकेंड पीछे रहे।

गौरतलब है कि रियो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में भारत के यही दो प्रतिनिधि थे, जिनके बाहर होने से तैराकी से भारत की उम्मीदें भी पहले ही दौर से खत्म हो गईं।

हीट-1 में शिवानी दूसरे स्थान पर आईं तो भारत की उम्मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन अगले छह हीट से स्पष्ट होता गया कि शिवानी सहित हीट-1 की कोई भी तैराक आगे नहीं जाने वाली। शिवानी का रिएक्शन टाइम (.78 सेकेंड) हालांकि सबसे खराब रहा।

दूसरी ओर सजन प्रकाश ने हीट-1 से ही निराश किया और पांच प्रतिभागियों के बीच वह चौथे स्थान पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल