1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन में 20 साल बाद अपने प्रतिद्वंद्वी के बेटे से भिड़ेंगे रोजर फेडरर

फ्रेंच ओपन में 20 साल बाद अपने प्रतिद्वंद्वी के बेटे से भिड़ेंगे रोजर फेडरर

 Reported By: IANS
 Published : May 31, 2019 04:18 pm IST,  Updated : May 31, 2019 04:18 pm IST

स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शुक्रवार को कैस्पर रूड से भिड़ेगे जिनके पिता ने 1999 फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था। 

फ्रेंच ओपन में 20 साल...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन में 20 साल बाद अपने प्रतिद्वंद्वी के बेटे से भिड़ेंगे रोजर फेडरर Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस| स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शुक्रवार को कैस्पर रूड से भिड़ेगे जिनके पिता ने 1999 फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था। उसी टूर्नामेंट में फेडरर ने अपना पर्दापण भी किया था। फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर कैस्पर के खिलाफ खेलेंगे।

वर्ष 1999 में रूड के पिता क्रिस्टियन ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर में प्रवेश किया था जबकि मेन ड्रॉ में अपना पर्दापण करने वाले फेडरर पहले दौर में पैट राफटर से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे।

क्रिस्टियन ने आखिरी बार 2001 में फ्रेंच ओपन खेला था जहां वे पहले दौर में सार्गिस सार्गसियन के खिलाफ मैच के दौरान रिटायर हो गए थे। अगर क्रिस्टियन मैच जीत जाते तो दूसरे दौर में उनका सामना फेडरर से हो सकता था।

'एटीपी टूर वेबसाइट' ने फेडरर के हवाले से बताया, "मैं शायद उनसे ज्यादा उनके पिता के बारे में जानता हूं। हालांकि, मैं उनके पिता के खिलाफ कभी नहीं खेला।"

फेडरर ने कहा, "मैं जानता हूं हाल के वर्षो में कैस्पर ने बहुत सुधार किया और मैं समझता हूं कि वह क्ले पर बहुत अच्छा खेलते हैं। मैंने उन्हें ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा है, लेकिन 20 साल की उम्र इतने बड़े स्टेज पर सेंटर कोर्ट पर शीर्ष खिलाड़ी के खिलाफ खेलना, आप यही चाहते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल