1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Wimbledom में हार के बाद फेडरर ने कहा- मैं वापिस लौटूंगा

Wimbledom में हार के बाद फेडरर ने कहा- मैं वापिस लौटूंगा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2016 01:29 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 01:29 pm IST

विम्बलडन सेमीफाइनल में मिलोस राओनिच के हाथों अप्रत्याशित पराजय का सामना करने वाले रोजर फेडरर ने कहा कि वह अगले साल भी यहां वापसी करेंगे।

Roger Federer- India TV Hindi
Roger Federer

लंदन: विम्बलडन सेमीफाइनल में मिलोस राओनिच के हाथों अप्रत्याशित पराजय का सामना करने वाले रोजर फेडरर ने कहा कि वह अगले साल भी यहां वापसी करेंगे। 7 बार के चैम्पियन फेडरर को राओनिच ने पांच सेट के मुकाबले में 6.3, 6.7, 4.6, 7.5, 6.3 से हराया।

फेडरर ने सातवां विम्बलडन खिताब चार साल पहले जीता था। उन्होंने हार के बाद कहा, मैं यहां वापसी करूंगी। मैं आप लोगों को धन्यवाद देने के लिये सेंटर कोर्ट को देख रहा था। मैने यह कतई नहीं सोचा कि यह मेरा आखिरी विम्बलडन है।

उन्होंने कहा, यहां आठवां खिताब जीतना मेरा सपना है लेकिन मैं सिर्फ इसी के लिये टेनिस नहीं खेल रहा। ऐसा होता तो मैं फ्रीज बाक्स में चला जाता और अगले साल विम्बलडन के समय ही बाहर निकलता। विम्बलडन अहम है लेकिन सब कुछ नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल