1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 24, 2018 06:03 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 06:03 pm IST

पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर ने चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक को मात दी।

 रोजर फेडरर - India TV Hindi
रोजर फेडरर

मेलबर्न: स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैंम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर ने चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक को मात दी।

अपने छठे आस्ट्रेलियन ओपन खिताब के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे फेडरर ने वर्ल्ड नम्बर-20 बर्डिक को दो घंटे 14 मिनट तक चले मैच में 7-6 (7-1), 6-3, 6-4 से मात दी। फेडरर अगर इस खिताब को हासिल कर लेते हैं, तो वह आस्ट्रेलियन ओपन खिताब को छह बार हासिल करने के साथ ही सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे। 

बर्डिक अभी तक इस खिताब को हासिल नहीं कर पाए हैं। वह 2014 और 2015 में आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। सेमीफाइनल में फेडरर का सामना 21 वर्षीय दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी हेयोन चुंग से होगा। चुंग ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टेनेस सेंडग्रेन को 6-4, 7-6 ( 7-5), 6-3 से मात दी। 

इससे पहले, चुंग ने चौथे दौर में जोकोविक को मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले कोरियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल