1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी

पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2019 12:32 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 12:32 pm IST

भारत के रोहन बोपन्ना अपने साथी कनाडा के डेनिस शापोवालोव के साथ पेरिस मास्टर्स के पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

पेरिस मास्टर्स के...- India TV Hindi
पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस| भारत के रोहन बोपन्ना अपने साथी कनाडा के डेनिस शापोवालोव के साथ यहां जारी पेरिस मास्टर्स के पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। बोपन्ना-शापोवालो ने गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका के मैनुएल गोंजालेज और अर्जेटीना के ऑस्टिन क्राजिकेक की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से पराजित किया।

दोनो जोड़ियों के बीच यह मुकाबला करीब एक घंटे तक चला। बोपन्ना-शापोवालो ने पूरे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और पूरे मैच में कुल आठ एस दागे। उन्हें केवल एक डबल फॉल्ट भी किया।

भारतीय-कनाडाई जोड़ी ने 13 में से आठ ब्रेक प्वाइंट भी बचाए और चार जीते। सेमीफाइनल में स्थान हासिल करने के लिए शनिवार को उनका सामना रूस के केरन खाचानोव और आंद्रे रुबलोव की जोड़ी से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल